औरैया, फरवरी 28 -- अयाना। गांव अयाना निवासी विजय करन ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 26 फरवरी की दोपहर तीन बजे वह खेत पर लाही की फसल काटने के बार घर पहुंचा था। तभी पड़ोसी जयकरन, राधा व कृष्णकांत उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...