लखनऊ, अप्रैल 20 -- काजीखेड़ा के किसान प्रेमनाथ के साथ ऐसा फर्जीवाड़ा हुआ कि बिना उसके आवेदन किए ही प्रापर्टी डीलरों ने उसकी उपजाऊ जमीन खतौनी में आवासीय घोषित करा दी। प्रेमनाथ अपने खेतों में लहलहा रही सरसों की फसल की फोटो लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस पहुंचे और फरियाद लगाई। मामले की जांच में लेखपालों को किसान के आरोप सही मिले। भूमि को आवासीय घोषित करने के आदेश को निरस्त करने की रिपोर्ट अधिकारियों को दी गई, लेकिन अभी तक कागजों में जमीन आवासीय ही दर्ज है। काजीखेड़ा निवासी किसान प्रेमनाथ (77) की गांव में जमीन है। उनकी जमीन के आसपास प्लाटिंग कर रहे प्रापर्टी डीलरों ने उनसे भी जमीन बेचने को को कहा। प्रेमनाथ ने मना कर दिया। इसके बाद उनके नाम से खाली जमीन के फोटो लगाकर प्रेमनाथ की भूमि को आवासीय करने का आवेदन प्रेमनाथ के नाम से कर दिया। राजस्व कर्मी ...