बिजनौर, फरवरी 21 -- ट्रैक्टर से खेत पर जा रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर छह लाख रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर फरार हो गए। कस्बे के मोहल्ला सत्तीयान निवासी फईम अहमद पुत्र अब्दुल रहीम गुरुवार रात 9:00 बजे के करीब ट्रैक्टर से अपने खेत मौजा खानावाला दहलावाली जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर ट्रैक्टर को रुकवा लिया और घर से छह लाख रुपए मंगवाने की मांग की। रुपए नहीं मंगवाने पर जान से मारने की धमकी दी। तब पीड़ित ने अपने भाई को घटना के बारे में जानकारी दी। बदमाशों ने तभी उसका फोन बंद करा दिया। मांगी गई फिरौती में देरी होने पर बदमाशों ने पीड़ित को पीटा और घसीटते हुए दूसरे स्थान पर ले गए। पीड़ित के भाई ने घटना की सूचना पीआरवी पुलिस को ...