संभल, फरवरी 21 -- मंडी समिति से उड़द बेचकर आ रहे किसान को शुक्रवार को एक युवक झांसा देकर बहजोई रोड ले गया, वहां उसे थप्पड़ मारकर जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। किसान ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है । जनपद बदायूं के थाना फैजगंज वेहटा के गांव खड़कपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को करीब 12 बजे मंडी समिति चन्दौसी में गौरव की आढ़त पर 46.870 रुपये के उड़द बेचे थे। संजीव ने अपने पेंट की की एक जेब में 20 हजार तथा दूसरी जेब में 26,670 रुपये रख लिए। संजीव पैसे रखकर जैसे ही रेलवे फाटक पर आया तो उसको एक अज्ञात व्यक्ति मिला। जिसने संजीव के गांव के जगपाल, सत्यवीर और विजयपाल के नाम बताए और कहा कि उसे जगपाल के 5 हजार रुपये देने हैं, जो उधार लिये थे। युवक संजीव को एक दुकान पर खड़ा करके कहने लगा मैं 5 हजार रुपये लेकर अभी आता हूं। संजीव न...