लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ,संवाददाता। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक किसान को कार से कुचलने की कोशिश की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस ने मामले में वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार अमोल निवासी किसान रमेश कुमार रावत गुरुवार की रात खेत से करीब तीन क्विंटल गेहूं लेकर रिक्शा ट्रॉली से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के दीपक तिवारी ने तेज रफ्तार कार से ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमेश उछलकर खेत में जा गिरे। यह भी पढ़ें- कार से कुचलने की कोशिश: किसान पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरल आरोपी ट्रॉली को करीब 50 मीटर तक घिसटता ले गया, जिससे ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गेहूं सड़क पर बिखर गया। र...