नई दिल्ली, जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शामली के चर्चित राज सिंह हत्याकांड में 15 वर्ष बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। लूट के विरोध पर किसान की गोली मारकर हत्या करने वाले चार दोषियों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर-3 के न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर एक लाख 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने अपराध को विरल से विरलतम श्रेणी का मानते हुए दोषियों को सजा सुनाई है। इसके साथ ही कहा कि दोषियों को तब तक फांसी के फंदे पर लटकाया जाए, जब तक उनकी मृत्यु न हो जाए। सुनवाई में फैसले के बाद दोषियों को वापस फिर से जेल भेज दिया गया है। डीजीसी राजीव शर्मा व एडीजीसी कुलदीप कुमार ने बताया कि शामली जनपद के गांव क...