अमरोहा, अप्रैल 28 -- किसान से 18.40 लाख रुपये लेकर हड़प लिए गए। धनराशि कारोबार में लगाने के लिए ली गई थी। तकादा करने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर डिडौली पुलिस ने दिल्ली निवासी पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। एफआईआर के मुताबिक रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव कलाली में किसान सोनू कुमार का परिवार रहता है। उनकी दिल्ली के विकासपुरी निवासी हिमांशु, अमरीक सिंह व नरेश चावला से जान-पहचान थी। आरोप है कि मई 2025 में तीनों लोगों ने सोनू से कारोबार में पैसे लगाने के लिए 18.40 लाख रुपये उधार लिए थे। यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी सोनू कुमार ने धनराशि तीनों के खातों में ट्रांसफर की थी। जल्दी ही पैसे लौटाने का वादा किया था लेकिन एक साल गुजरने के बाद भी तीनों ने पैसे वापस नहीं किए। एक ...