अमरोहा, जून 15 -- रहरा, संवाददाता। मकान का छज्जा निकालने को लेकर मारपीट में घायल किसान की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को परिजनों ने करीब पौने दो घंटे थाने में धरना दिया। मौके पर पहुंचे सीओ पंकज कुमार त्यागी ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया।जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में बीती छह जून की देर शाम मकान का छज्जा निकालने को लेकर दिनेश व उसके पड़ोसी बलेश पक्ष के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। मामले में बलेश, रामकेश व वेदप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। यह भी पढ़ें- इम्तियाज, यूनुस, शहबाज समेत 12 नाम; 40 से अधिक की भीड़, कैसे सुलगा देहरादून? मारपीट में गंभीर घायल दिनेश को रहरा सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजनों के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में ग...