हमीरपुर, अप्रैल 14 -- राठ। किसान के सूने घर से चोरों ने सोने-चांदी के गहने और नकदी पार कर दी। किसान की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चिकासी थानाक्षेत्र अंतर्गत बंगरा गांव निवासी श्रीकांत ने बताया कि वह गत 2-3 दिनों से अपने परिवार सहित खेत पर काम कर रहे हैं और वही ट्यूबवेल पर परिवार के साथ सो जाता है। सोमवार सुबह 10 बजे जब वह घर आया तो ताला टूटा था और अलमारी खुली पड़ी देखी तो उसके होश उड़ गए। कमरे में सामान बिखरा था और अलमारी से चोरों ने कंठी, मंगलसूत्र, जंजीर, पांच अंगूठी, हरफूल, बाजूबंद,मीना, चूड़ा और 30 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर चुराई नगदी व गहनें किसान की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...