उरई, जनवरी 2 -- उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला इंदिरा नगर कुइया रोड पर रहने वाले किसान के सूने घर में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया। इसी घर में रहने वाले किराएदार को भी नहीं छोड़ा। मकान मालिक और किराएदार के घर से 30 हजार रुपये की नगदी के अलावा सोने और चांदी के जेवरात चोरी करके चोर आराम से गायब हो गये। चोरी गये माल की अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर कुइया रोड पर रहने वाले भरत राजपूत गांव गए थे। किराएदार भी घर में नहीं थे। घर पूरी तरह से सूना था। इसी का फायदा उठा चोरों ने दिनदहाड़े मेनगेट का ताला तोड़ अंदर लगे चार पांच ताले और तोड़ डाले। भीतर रखी अलमारी और सूटकेस तोड़ कीमती माल/सामान पार कर दिया। दोपहर में मुहल्ले के लोगों ने मकान मालिक को सूचना दी। भरत राजपूत के कहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.