कन्नौज, मार्च 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जीटी रोड हाईवे पर ग्राम सराय सुंदर के पास दो लोगों ने किसान को रोक कर उसके साथ मारपीट की और उससे 30 हजार रुपये की नगदी लूट ली। किसान किस्त जमा करने बैंक जा रहा था। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर जनू निवासी मनीराम कठेरिया पुत्र जसवीर कठेरिया ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11 बजे वह ट्रैक्टर की किश्त जमा करने के लिए नगर स्थित आईडीबीआई बैंक जा रहा था। जब वह जीटी रोड हाईवे पर ग्राम सरायसुंदर के आगे पेट्रोल टंकी के पास पहुंचा, तभी टंकी के पास एक दुकान के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया और जातिसूचक गालियां देते उसके साथ मारपीट की। इस दौरान दोनों युवकों ने ट्रैक्टर से मिट्टी डालने के लिए न आनें पर उनके साथ मारपीट की और उनकी जेब मे...