रामपुर, अप्रैल 17 -- गांव बिगवाड़ा रुद्रपुर उत्तराखंड निवासी सुरेन्द्र सिंह ने शिकायत कर कहा कि वह गांव फुलसुंघी का स्थाई निवासी है। उसकी गांव में खेती भूमि है। जिस पर फिरासत अली आदि व्यक्तियों ने पैमाइश के बाद उसकी मेढ़ काटकर खेत मिला ली। विरोध किए जाने पर जान से मारने की धमकी देते हए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीद पर फिरासत अली निवासी मोहल्ला शीरी मियां, हरप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, जोगिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- खेत में खड़ी गेहूं की फसल को जबरन कटाई व मारपीट का आरोप यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक को पीटा, जानमाल की धमकी, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...