हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 8 -- UP Crop Damage: गर्मी के सीजन में बेसौसम बरसात से जहां शहरी आबादी को मौसम सुहाना लग रहा है, वहीं गांव में किसानों के लिए यह रोना बन गया है। गेहूं और रबी सीजन की दूसरी फसलें बारिश से खेत में गीली हो चुकी हैं और उनके सड़ने का खतरा बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरी सक्रियता और मुस्तैदी से किसानों और बटाईदारों के फसल नुकसान का सर्वे करके फसल क्षतिपूर्ति की सहायता राशि का भुगतान करने कहा है। सीएम योगी ने बुधवार की सुबह किसानों के नुकसान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली और अफसरों से कहा है कि प्रत्येक प्रभावित किसान एवं बटाईदार के नुकसान का सटीक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध आकलन कर तत्काल क्षतिपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जनपद स्तर पर राजस्व, कृषि एवं संबंधित विभागों में समन्वय स्थाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.