मेरठ, मार्च 6 -- किसान परिवार से निकले बहादरपुर गांव निवासी हर्ष नेहरा आईएएस अफसर बनकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर दिया। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के घोषित परिणाम में हर्ष नेहरा ने ऑल इंडिया 74वीं रैंक हासिल की है। शुक्रवार को जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार के साथ पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। देर रात तक हर्ष के घर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई। बहादरपुर निवासी अजय नेहरा पुत्र विक्रम मास्टर किसान हैं। उनके दो बच्चों में बड़ा बेटा हर्ष नेहरा और बेटी हर्षिता है। हर्ष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कंकरखेड़ा स्थित तक्षशिला पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद 12वीं मोदीपुरम के डीएमए इंटर कॉलेज से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मेरठ कॉलेज से बीएससी की डिग्री हास...