बस्ती, सितम्बर 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में जिले के अलग-अलग गांवों के पांच युवाओं ने सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें किसान के बेटे, पंचायत सहायक और कमिश्नर के वाहन चालक के बेटे भी शामिल हैं। चयन की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है। केवाड़ी निवासी किसान राधेरमण यादव के पुत्र इंद्रजीत यादव ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज, भटपुरवा चिलमा से हाईस्कूल और चौधरी चरण सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, पदमापुर से इंटर की पढ़ाई की। इसके बाद प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। इंद्रजीत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार को दिया।

सफल युवाओं के नाम ऊंजी निवासी विमल अग्रहरि भी जूनियर अस...