सासाराम, नवम्बर 10 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। रोहतास के एक किसान परिवार के बेटे ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक जगत में पहचान बनाई है। नासरीगंज प्रखंड के बलिया कोठी गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार सिंह के पुत्र पल्लव रंजन का चयन देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के ओशन इंजीनियरिंग संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। अमेरिका में करीब दस वर्षों तक उच्च शिक्षा और शोध करने के बाद स्वदेश लौटे पल्लव ने संस्थान में योगदान भी दे दिया है। गांव पहुंचने पर उन्होंने अपने माता-पिता और परिजनों से आशीर्वाद लिया तथा मीडिया से बातचीत में अपनी शैक्षणिक यात्रा और अनुभव साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...