बोकारो, जुलाई 21 -- ​चंदनकियारी। चास प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र नवाडीह निवासी विमल कुमार शर्मा ने नीट परीक्षा में 591 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साधारण कृषक परिवार से आने वाले विमल की सफलता ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर सीमित संसाधनों में भी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। विमल के पिता सुधीर शर्मा किसान हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद विमल ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। इंटर विज्ञान में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर उन्हें बंसल कोचिंग की ओर से निःशुल्क मार्गदर्शन मिला। विमल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के संघर्ष और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। यह भी पढ़ें- इन्फिनिटी लर्न के छात्र NEET UG 2026 के परिणामों के बाद देश के शीर्ष मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की ओर अग्रसर उन्होंने वर्ष 2023 में मिथिला एकेड...