सासाराम, सितम्बर 11 -- कोचस, एक संवाददाता। लहेरी गांव के किसान के बेटे कुमार शिवम ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिवम का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए हुआ है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) चेन्नई के लिए चयनित शिवम ने अखिल भारतीय स्तर पर 14वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता से परिवार के साथ ही गांव और पूरे रोहतास जिले में खुशी का माहौल है।

शिक्षा बताया जाता है कि कुमार शिवम शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने मैट्रिक की पढ़ाई डीएवी रतवार से की। इसके बाद इंटर की पढ़ाई पूरी करने के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से एमए की डिग्री अच्छे अंकों से हासिल की। उन्होंने दिल्ली से एनडीए का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। अपनी लगन, मेहनत और प्रतिभा के बल पर उन्होंने सेना में अधिकारी बनने का सपना साकार क...