फतेहपुर, अप्रैल 23 -- खागा। ग्रामीणांचल की प्रतिभा ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है। ऐरायां ब्लॉक के कटोघन गांव निवासी किसान उमाशंकर तिवारी के पुत्र अभिषेक तिवारी ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर न केवल जनपद में पहला स्थान हासिल किया बल्कि प्रदेश की मेरिट सूची में पांचवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अभिषेक की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी के बावजूद दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत से बड़े मुकाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। यह भी पढ़ें- हाईस्कूल में अभिषेक तिवारी, इंटर में आर्या बनी टॉपर इसके बाद कक्षा नौ और दस की पढ़ाई बुदवन इंटर कॉलेज से पूरी की जहां उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर उत्कृष्ट प्रद...