गोंडा, जुलाई 8 -- बेलसर। क्षेत्र के लौवा टेपरा निवासी किसान बृजबिहारी ओझा के पुत्र आशीष कुमार ओझा का चयन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा में नागरिक शास्त्र विषय से हुआ है। परिषदीय विद्यालय से शिक्षा शुरू करने वाले आशीष ने महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज, बेलसर से इंटरमीडिएट और बीएचयू से स्नातक व स्नातकोत्तर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। वर्तमान में वह लखनऊ विश्वविद्यालय से जेआरएफ के तहत पीएचडी कर रहे हैं। उनकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय के शिक्षक की पुत्री प्रतिभा शर्मा का पीजीटी जीव विज्ञान में चयन यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय के शिक्षक की पुत्री प्रतिभा शर्मा का पीजीटी जीव विज्ञान में चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...