बदायूं, मई 3 -- जरीफनगर क्षेत्र के दहगवां कस्बे के जंगल में किसान के ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों ने केबल, कट आउट और शटर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। किसान को शनिवार दोपहर खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। दहगवां कस्बा निवासी किसान अब्दुल सत्तार ने बताया कि उनका खेत नेनौल वागवाला में स्थित है, जहां ट्यूबवेल लगा हुआ है। शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने ट्यूबवेल से लगभग 50 मीटर केबल का तार, कट आउट और शटर चुरा लिया। अब्दुल सत्तार ने दहगवां पुलिस चौकी में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बंधु बिगहा में सोलर प्लेट की चोरी, 18 पीस गायब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.