शामली, मार्च 18 -- कांधला। थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक मचा हुआ है। चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाकर उसके घेर से दो दुधारू मवेशियों को उड़ा ले गए। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना क्षेत्र के गांव गुज्जरपुर निवासी ओमबीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोर उसके घेर में घुस गए। चोरों ने वहां बंधे दो दुधारू मवेशियों को चुरा लिया। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए इन मवेशियों की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है। घटना के संबंध में पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...