कन्नौज, अप्रैल 13 -- सलेमपुर टिकुरियनपुर्वा गांव में शनिवार रात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाकर करीब 10 लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पार कर दी। बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर कमरे का ताला तोड़ा और बक्से में रखे आभूषण व रुपये लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान चोरों ने परिजनों को कमरे में बंद कर दिया।जिससे सुबह तक किसी को चोरी की भनक नहीं लगी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टिकुरियनपुर्वा गांव निवासी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि शनिवार रात उनके पिता राम सेवक वर्मा और मां कमला देवी घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- घर में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात और नकदी पार जबकि वह अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ अंदर कमरे में सो रहे थे। उनके घर के पीछे स्थित विद्यालय की ओर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.