फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी किसान धर्मपाल के घर से दो लाख की जेवर समेत नौ हजार की नकदी चोरी हो गई। गृहस्वामी समेत परिजनों की सुबह नींद खुली और बक्सा की टूटी कुंडी व बिखरा सामान देख स्तब्ध रह गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया है। चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...