किसान के घर से आठ लाख की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर ओपी क्षेत्र के बांसघाट गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने किसान रामजी चौधरी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर से नकद 65 हजार रुपये समेत करीब आठ लाख की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे ओपी प्रभारी रविकांत कुमार ने पीड़ित किसान से घटने की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू की।ओपी प्रभारी ने बताया कि बुधवार को स्वांग डॉग के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर एसी सिंह और थानेदार रविकांत कुमार ने घटनास्थल की जांच की। खोजी कुत्ते घर के पीछे कुछ दूर स्थित बगीचे में जाकर रुक गए। पीड़ित किसान ने पुलिस को बताया कि वह घर पर अकेले थे। कमरों में ताला बंदकर बरामदे में सो गए। देर रात ढाई बजे शौच के लिए उठने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा खोला। जब वह अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.