लखनऊ, मार्च 22 -- काकोरी, संवाददाता।काकोरी थानाक्षेत्र में चोरों ने एक किसान के घर की दीवार में सेंध लगाकर हजारों की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना के वक्त परिवार घर में सो रहा था। चोरों ने करीब सौ फुट दूर बक्सों को खाली किया और नगदी- रुपये लेकर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मोहद्दीनपुर गांव निवासी किसान नंद किशोर ने बताया कि वह रात में परिवार संग सो रहे थे। तभी चोर मकान के पीछे बनी दीवार में सेंध लगाकर कमरे में रखे तीन बक्से उठा ले गए। पीड़ित किसान मकान के पीछे गए तो देखा कि दीवार में सेंध है और ईंटें खेत में पड़ी है। इस बीच किसी ग्रामीण ने बक्से और कपड़े मकान से करीब सौ फुट दूर पड़े देखे। पीड़ित परिवार के साथ वहां पहुंचे और देखा कि बक्से और कपड़े किसान के थे। पीड़ित किसान ने घर में चोरी की जानकारी पुलिस को दी।...