सोनभद्र, अप्रैल 14 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के चिरहुली गांव में मंगलवार की दोपहर एक किसान के घर में आग लगने से पूरी गृहस्थी जल गई। आग लगने से किसान की लगभग 10 लाख रुपये की क्षति हुई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया। चोपन थाना क्षेत्र के चिरहुली गांव निवासी किसान संजय चौहान पुत्र स्व. रामलखन चौहान के घर में मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखने ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग देख परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। यह भी पढ़ें- नूरसराय में आग में जली 10 कट्ठा की फसल शोर सुनकर और आग की लपटें देख ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर ...