अमरोहा, जून 23 -- अमरोहा। नकब लगाकर किसान के घर में घुसे चोर नकदी और जेवरात समेत लाखों की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। परिवार के लोगों को चोरी की जानकारी सुबह जागने पर हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित किसान की ओर से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मिलक पापड़ी की है। यहां किसान अब्दुल हसन का परिवार रहता है। सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि परिवार के सभी सदस्य घर के आंगन में सो रहे थे। रात्रि लगभग दो बजे घर की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर दाखिल हो गए तथा कमरों को खंगालना शुरू कर दिया।तहरीर यह भी पढ़ें- घर में नकदी व जेवर चोरी में रिपोर्ट के मुताबिक चोर घर में रखे तांबे-पीतल के बर्तन, 1.50 लाख की नकदी, लैपटॉप तथा सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।...