आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के ददरा भगवानपुर गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोर किसान के खेत से आलू खोद कर उठा ले गए। सुबह किसान को जानकारी हुई। इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। किसान राममिलन प्रजापति गांव के सिवान में स्थित खेत में आलू की फसल लगाए थे। बुधवार की सुबह खेत पहुंचे तो तीन बिस्वा में लगा आलू की फसल को खोद कर आलू चोरी हो गया था। क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना होने से गांव के किसान दहशत में हैं। खेत से आलू चोरी होने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। किसान ने डायल 112 पर फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.