रामपुर, मार्च 20 -- स्वार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर फरीदपुर में किसान के खेत में लगे दस पेड़ काट कर खेत मे डाल दिए। पीड़ित किसान ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम निवासी महबूब अली ने बताया कि वह गाटा संख्या 227 की भूमि का काश्तकार है, जिसमें उसने यूकेलिप्टस और सेमल के पेड़ लगाए हुए हैं। आरोप है कि 14 मार्च की रात अज्ञात लोगों ने उसके खेत में घुसकर करीब 10 पेड़ काट दिए। पीड़ित के अनुसार, घटना की जानकारी होने पर उसने मामले की पड़ताल की, जिसमें गांव के ही एक युवक पर पेड़ काटने का शक जताया है। किसान ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...