अशोक नगर, दिसम्बर 30 -- अशोक नगर में लूटेरों ने किसान की आंखों में मिर्ची झोंकी और 25 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। किसान मदद के चिल्लाता रहा, लेकिन वहां से गुजर रहे लोगों ने मदद नहीं की। आखिरकार एक परिचित वहां से गुजरा, उसने किसान के परिवार को सूचना दी। किसान लखबिंदर ने बताया, रामपुरा मोहल्ला निवासी रिश्तेदार जज्जी से रुपए उधार लिए थे। जज्जी को 24 लाख रुपए और एक अन्य व्यक्ति को 1 लाख रुपए देने थे। इस कारण दो बैग में भरे कैश तौलिए में लपेटकर बाइक पर आगे रखे थे। मोहरी के पास सड़क किनारे खड़े तीन बदमाशों ने किसान को रोका और आंखों में मिर्ची डालकर पैसों से भरा बैग छीन लिया। घटना के अनुसार, सुबह करीब 1 बजे, घर से थोड़ी दूर पहुंचने पर किसान को याद आया कि वो मोबाइल घर पर भूल गया है। वह मोबाइल लेने के लिए बाइक मोड़कर लौट रहा था। तभी सड़क क...