हरिद्वार, मई 28 -- अगले महीने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के होने वाले किसान कुंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतिवर्ष किसानों का अधिवेशन धर्मनगरी में होता है, जिसमें लाखों की संख्या में किसान देश के कोने-कोने से पहुंचते हैं। उनके रहने और खाने की व्यवस्था भी की जाती है। वीरवार को निर्मल विरक्त कुटिया में किसान नेताओं और सिक्ख समाज की बैठक हुई। इस दौरान किसानों के लिए लंगर और रहने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। बाबा पंडत और सूबा सिंह ढिल्लों ने बताया कि 15 जून से 18 जून तक किसान कुंभ में सिक्ख समाज लंगर की व्यवस्था करेगा। पिछले वर्ष भी की गई थी। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में होने वाले किसान कुंभ की तैयारियां शुरू उन्होंने कहा कि सिक्ख समाज सेवा के लिए कभी पीछे नहीं रहता। भाकियू (टिकैत) के देहरादून जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, मंडल उपाध्यक्ष ...