किसान कुंदन यादव हत्याकांड के विरोध में निकला कैंडल मार्च
औरंगाबाद, मई 21 -- दाउदनगर में कुंदन यादव की हत्या के विरोध में देर शाम शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च का नेतृत्व ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार एवं वीरेंद्र प्रसाद ने किया। मार्च मौलाबाग स्थित आईबी भवन से शुरू होकर सब्जी मार्केट होते हुए भखरुआं मोड़ गोलंबर तक पहुंचा। यह भी पढ़ें- कुंदन यादव के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करे पुलिसमार्च के दौरान प्रदर्शन इस दौरान पूरा इलाका किसान कुंदन यादव को न्याय दो के नारों से गूंजता रहा। कैंडल मार्च में शामिल लोग हाथों में तख्ती और बैनर लेकर मृतक किसान को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। आयोजनकर्ताओं ने कहा कि यह मार्च मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त करने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला गया है।प्रशासन से अपील लोगों से निर्धारित समय पर मौलाबाग आईबी भवन में एकत्रित होकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.