हापुड़, अप्रैल 14 -- तहसील क्षेत्र के देहरा गांव में एक किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक सोमवार की सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग की लपटें इतनी भयानक थी किसान की 25 बीद्या गेहूं की फसल कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।जानकारी के अनुसार गांव देहरा निवासी इकबाल का गांव के बाहर खेत है जिसमें 25 बीद्या गेहूं की खड़ी फसल हैं। यह भी पढ़ें- आग से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने गेहूं के खेतों से आग की लपटें उठती देखी। इससे पहले कोई समझ पाता तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई। आग बुझाने के लिए ग्र...