मधेपुरा, मई 25 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के रामपुर डेहरू में कामेश्वर मेहता (61) की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों के अनुसार पहले की तुलना में उसके खेतिहर जमीन का रकवा भले कम हो गया था पर मृतक की गिनती गांव के संपन्न किसानों में होती थी। गांव में उसका पक्का का अच्छा मकान बना हुआ है। वह अपनी पांच पुत्रियों की शादी कर चुका था। सभी अपने -अपने ससुराल में हैं। पिछले कई दिनों से गांव में उसके अलावा उसकी पत्नी गीता देवी ही रह रही थी। जबकि बेटा गांव से बाहर गया हुआ था। यह भी पढ़ें- दलान पर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, शराब माफिया पर संदेह घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या की घटना के बाद से गांव में दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद गांव मे...