किसान की हत्या में हंगामा कर लखनऊ मार्ग किया जाम, आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर, अगस्त 31 -- हुसैनगंज,संवाददाता। असनी गांव में शराब ठेके के पास शनिवार देर रात हुई किसान मनीष तिवारी की हत्या में पुलिस ने मृतक के बेटे वैभव की तहरीर पर केस दर्ज किया है। वारदात के दौरान मौजूद रहे बेटे वैभव ने बताया कि आरोपी इंद्रेश उर्फ मनु सिंह ने पिता की एक हाथ से गर्दन पकड़ी और दूसरे हाथ से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल गोली मार दी थी। गोली सीने में दाहिने तरफ मारी गई है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर परिजनों संग एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने शव रखकर लखनऊ जाने वाली रोड पर जाम लगा हंगामा शुरु कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीण मानें। देर शाम पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि असनी गांव निवासी मनीष दुबे का बेटा वैभव शराब के ठेके के सामने से निकल रहा था। ठेके के सेल्समैन गोवर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.