फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- शिकोहाबाद के थाना नसीरपुर पुलिस ने 29 दिसंबर को जमीनी विवाद में सत्यभान की हत्या के मामले में फरार दो और अभियुक्तों को पुलिस ने फतेहपुर कर्खा अंडरपास, करनपुर की पुलिया अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि 29 दिसंबर की रात थाना नसीरपुर के गांव नंदराम की मढ़ैया में जमीनी विवाद को लेकर सत्यभान की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने सूरतराम पुत्र बैजनाथ, अरुण पुत्र सूरतराम, श्रीकिशन उर्फ भूरा पुत्र बैजनाथ, सिमला पुत्र साधु, राम विलास पुत्र सीताराम, ब्रजेश पुत्र सौदान सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों के हमले में मृतक का बेटा गुलशन, मृतक का भाई राजपाल घायल हो गया था। उक्त मामले में शुक्रवार को एक आरोपी ब्रजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

हिंदी...