शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- शाहजहांपुर। किसान की हत्या में दोषी पाए गए तीन लोगों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी दोषियों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। एक मई 2021 को सिंधौली में पानी लगाने गए किसान की हत्या कर दी गई थी। मामले में सुनवाई के दौरान कुल आठ साक्ष्यों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद शाहजहांपुर की एएसजे कोर्ट 5 के न्यायाधीश ने तीन दिषियों को आजीवन कारावास और 60 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...