मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- बोचहां। मुरादपुर भरत वार्ड 7 में मंगलवार देर शाम किसान हरिशंकर की गोली मारकर हत्या की पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने निंदा की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि हरिशंकर सिंह सीधे-साधे किसान और जमीन कारोबारी थे। गांव में घुसकर सिर में गोली मारना एक जघन्य अपराध है। एसएसपी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। बताया कि, जिस विवादित जमीन को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, परिजनों ने उसी जमीन पर हरिशंकर सिंह का अंतिम संस्कार किया है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों की पोल खोलते हुए अपराधियों ने महज 24 घंटे के भीतर दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर गरहां थाना क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। दोनों घटनाएं थाने से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...