अमरोहा, मई 15 -- जोया। रजबपुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी किसान विजय सिंह बुधवार शाम बैंक से घर लौट रहे थे। जब वह रजबपुर बाईपास स्थित छोटी पुलिया के पास बिजलीघर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में विजय सिंह गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे व घायल किसान को उपचार के लिए चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आईसीयू में उपचार के बीच उनकी हालत गंभीर बनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...