चित्रकूट, सितम्बर 21 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के लोखरिहा गांव में सर्पदंश से युवा किसान की मौत हो गई। किसान रविवार की शाम खेत की तरफ शौंच करने गया था। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़े रहे। हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे। इसके पहले ही रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया।

घटनास्थल लोखरिहा निवासी 45 वर्षीय किसान जयपाल पटेल रविवार की देर शाम करीब नौ बजे शौंच के लिए खेत की तरफ गए हुए थे। अंधेरा होने की वजह से रास्ते में उनको कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसी दौरान उनको जहरीले सर्प ने डस लिया। वह किसी तरह भागते हुए घर पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। इसके कुछ ही देर बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों ने आनन-फानन ओझा को बुलाया और झाड़-फूक कराया। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। जब हालत अधिक बिगड़ती दिखी तो परि...