आजमगढ़, जनवरी 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। किसानों की समस्या का मोबाइल पर 48 घंटे में निदान मिलेगा। इसके लिए सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली के नंबर पर संदेश भेजना होगा। बोई गयी फसल के संबंध में, बीमारी, कीट की पहचान और बचाव की जानकारी मिलेगी। किसानों की फसल में रोग और कीट लग जाते हैं। किसानों को इनसे संबंधित सही जानकारी नहीं मिल पाती है कि खेत में प्रभावित हो रही फसल को कैसे बचाए। कभी-कभी किसान सही जानकारी के अभाव में गलत दवाओं का प्रयोग कर देते हैं। जिससे उनकी फसल प्रभावित हो जाती है। किसानों की समस्या और समाधान के लिए कृषि विभाग का डिजिटल प्लेटफार्म तैयार है। किसान इसे अपना कर फसल में लगने वाले रोग और कीट का सही निदान पाएंगे। सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली मोबाईल नम्बर 9452247111 और 9452257111 जारी किया गया है। किसान कृषि विभाग म...