शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- ढकिया तिवारी गांव में किसान की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। परिजनो ने गांव के चिकित्सक पर इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। निगोही के ढकिया तिवारी गांव निवासी 45 वर्षीय पवन सिंह शनिवार सुबह गन्ने का खेत तैयार करने गए थे। सीने में दर्द होने पर पवन सिंह गांव के एक चिकित्सक के पास दवा लेने चले गये। आरोप है कि चिकित्सक ने बीमारी की जांच न कर सीधे इंजेक्शन लगा दिया। इसके आधे घंटे के बाद पवन सिंह की मौत हो गई। बह दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई रहीशपाल भी खेती-बाड़ी करते है। पवन के वासुदेव, गुरूदेव और छोटू तीन बेटे है। इनमें एक बेटे वासुदेव की शादी हो चुकी है। पवन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पवन के शव को पीएम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.