हमीरपुर, दिसम्बर 13 -- 0 किसान की असमय मौत से परिजनों में मचा कोहराम 0 परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का किया अंतिम संस्कार राठ, संवाददाता। बहपुर गांव के किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुत्र विकास ने बताया कि पिता खेत से घर लौटे थे तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराये शव का अंतिम संस्कार कर दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र के वहपुर गांव निवासी विकास ने बताया 45 वर्षीय पिता मंगल सिंह कुशवाहा गुरुवार को खेत पर पानी लगाकर रात में लौटकर घर आये और सो गए। कुछ देर में उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विकास ने बताया कि पिता के नाम आठ बीघा कृषि योग्य भूमि है। जिस पर खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। घर के पालनहारी की ...