किसान की मौत मामले में हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- जसराना में फंदे पर लटकने से किसान की मौत के मामले में मृतक के भाई ने मृतक की पुत्री के प्रेमी के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर थाने में देने की बात परिवार ने कही है। वहीं पुलिस ने कहा पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस में किसान का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। मृतक के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि मृतक की पुत्री का एक फोटो गांव के ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर डाल दिया था। जिसके बाद पुलिस में शिकायत करने पर पुत्री एवं आरोपी युवक को पुलिस थाने ले गई। वहीं सायं के समय पुत्री परिजन के साथ आ गई। आरोप है कि इस दौरान युवक के परिजनों ने किसान की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया। सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि अभी तक तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.