फतेहपुर, मई 1 -- जाफरगंज। थाना क्षेत्र के केवाई गांव में जमीन विवाद में हुए झगड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए किसान की मौत पर परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर चार नामजद सहित सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु की है। परिजनों ने सगे भाई और भतीजों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि आरोपी पक्ष इसे हादसा बता रहा है। गुरुवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले 50 वर्षीय रमाकांत सिंह का शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। मृतक के बेटे पवन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने फूल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विनय सिंह और शिखा सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि रमाकांत सिंह का अपने भाई फूल सिंह से...