रायबरेली, मार्च 22 -- जगतपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के कर्ज में डूबे किसान की बीते गुरूवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। किसान की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया था। परिजनों का आरोप है कि बैंक कर्मचारी के साथ गांव के दो लोगों के द्वारा रुपए वापस कराने का दबाव बनाते हुए मृतक को धमकाया गया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के छिछौरा गांव के रहने वाले किसान सुरेश कुमार पुत्र अयोध्या प्रसाद बैंक से लेकर क्षेत्र के कुछ रसूददारों से कर्ज लिया था। कस्बे में स्थिति पीएनबी शाखा से लिए गए लोन की रकम समय से न जमा कर पाने में असमर्थ किसान पर बैंक अधिकारी रुपए जमा कराने का दबाव बनाने लगे। बीते गुरूवार को किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.