देवरिया, जून 11 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एक किसान की मौत के बाद प्रशासन चेत गया है। पिड़रा घाट गांव के रहने वाले किसान तेज बहादुर साहनी की दस जून को सॉड़ के मारने से दर्दनाक मौत हो गई थी। किसान की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन घण्टे तक रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर जाम लगा दिया था।किसान की मौत के बाद पंचायती राज और पशुधन विभाग द्वारा गुरुवार को निराश्रित पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया। जिसमें बीडीओ एजाज अहमद की मौजूदगी में 35 पशुओं को पकड़ कर क्षेत्र पंचायत के कैटिल कैचर वाहन से पिपरा चन्द्रभान गौशाला भेजा गया। यह अभियान क्षेत्र के रामचक, जंगल आराजी अमौनी, तारासारा व अमौनी खांस में चलाया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत दीनानाथ प्रजापति, डॉ.वीके पटेल, सचिव बलवीर यादव, बैजनाथ गोंड, विकास भारती, सन्तोष कुमार सिंह, सत्यदेव पाण्डेय, गौरव सोनकर...