अंबेडकर नगर, अप्रैल 17 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेड़करनगर के सदरपुर सिझौली गांव निवासी किसान इंद्रजीत की पुत्री महिमा ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के वाराणसी स्थित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। चयन से संबंधित पत्र उपनिदेशक एवं केंद्र प्रभारी भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र वाराणसी शुभांशु द्विवेदी ने भेजा है। महिमा की इस उपलब्धि से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। एकलव्य स्टेडियम के कोच अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि महिमा ने मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर यह सफलता हासिल की है। महिमा कई बार राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुकी हैं। यह भी पढ़ें- यूपी अंडर 17 बालिका क्रिकेट टीम की कोच होंगी बलिया की करिश्मा उनकी सफलता के पीछे उनकी निरं...