किसान की बेटी बनी पुलिस की दरोगा
शाहजहांपुर, अगस्त 19 -- कड़ी मेहनत और बुलन्द इरादे की बदौलत कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। निगोही के खिरिया पश्चिमी गांव की प्रिया सिंह ने पहली बार में पुलिस विभाग में एसआई की परीक्षा पास कर यह साबित करके दिखाया है। पेशे से किसान पिता अरविन्द सिंह की बेटी प्रिया ने प्राथमिक शिक्षा अपने खिरिया गांव से पूरी की। इसके बाद निगोही से उच्च शिक्षा प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन किया। मेहनत के बल पर पहली परीक्षा में ही प्रिया का चयन हो गया। प्रिया की इस उपलव्धि पर परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। तमाम लोगों ने आज प्रिया सिंह के घर पहुंच मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.